बिहिया में सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू
आरा, जून 7 -- -उद्घाटन मैच में बिहिया की टीम ने बक्सर को 16-12 से हरा दर्ज की शानदार जीत बिहिया। निज संवाददाता हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 11वीं सब जूनियर बालिका राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता बिहिया में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत रविवार को की गई है। यह प्रशिक्षण शिविर आगामी 16 जून तक चलेगा, जिसमें चुनिंदा खिलाड़ी अपने खेल कौशल को धार देंगे। बता दें कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 18 से 20 जून तक रोहतास जिले के सासाराम स्थित ए.वी.आर. फाउंडेशन स्कूल में होना है। बालक वर्ग का एक बेहद रोमांचक प्रदर्शन मैच खेला गया। बिहिया बनाम बक्सर के बीच खेले गए मुकाबले में बिहिया की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बक्सर को 16-12 के अंतर से हरा दिया। शिविर में मुख्य कोच के रूप में सीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.