आरा, मार्च 23 -- अनहोनी की आशंका से परिजन चिंतित -परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस, खंगाल रही फुटेज -18 मार्च से लापता चल रहे बाढ़ निवासी शिक्षक, स्कूल से मिला बैग और मोबाइल -पत्नी के बयान पर दो शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर, आठ शिक्षकों से पूछताछ बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया नगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय लापता बाढ़ निवासी शिक्षक मोहन कुमार सिंह का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए छानबीन में जुटी पुलिस भी पांच दिन बाद शिक्षक की बरामदगी करने में सफल नहीं हो सकी है। ऐसे में परिजनों के साथ पुलिस की भी परेशानी बढ़ गई है। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। इधर, इस मामले में शिक्षक की पत्नी के बयान पर बिहिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। इसमें स्कूल के दो ...