आरा, अप्रैल 28 -- बिहिया। निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिहिया के सभागार में मंगलवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रखंड एक्शन प्लान कार्यशाला का आयोजन पीसीआई के तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने की। कार्यशाला में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि चयनित 13 गोद लिए गए गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इन गांवों में घर-घर संपर्क कर लोगों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा‌। बैठक का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण को मजबूत करना तथा जीएवीआई इंटरवेंशन के तहत चिह्नित 13 सत्र स्थलों पर विशेष फोकस करना है। कार्यशाला में ब्लॉक स्वास्थ्य प्रबंधक रितेश कुमार, ब्लॉ...