आरा, अप्रैल 7 -- -सशक्त स्थायी समिति की बैठक भी रद्द, पार्षदों की गैरमौजूदगी ने खड़े किए सवाल बिहिया। निज संवाददाता बिहिया नगर पंचायत में मंगलवार को बोर्ड की बैठक और सशक्त स्थायी समिति की बैठक कोरम की भेंट चढ़ गई। पार्षदों की इस सामूहिक बेरुखी ने न केवल नगर पंचायत के प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया है, बल्कि नगर के दर्जनों विकास योजनाओं पर अनिश्चितता के बादल मंडरा दिए हैं। पहली बैठक दोपहर 12 बजे सशक्त स्थायी समिति की थी, जिसमें नगर के बजट और महत्वपूर्ण टेंडर पर निर्णय होना था, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी समिति का एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। इसके बाद दोपहर दो बजे सामान्य बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन लेकिन मुख्य पार्षद और मात्र एक वार्ड पार्षद को छोड़कर कोई नहीं आया। बैठक में उपस्थित और अनुपस्थित सदस्यों की स्थिति कुल वार्ड पार्षद : 15 उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.