बिहिया में कैंडल मार्च निकाल न्याय की उठाई मांग
आरा, जून 28 -- बिहिया। निज संवाददाता शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में कथित मुठभेड़ में मारे गये भरत तिवारी के मामले में न्याय की मांग को लेकर शनिवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च तेघरा गांव के काली मंदिर से प्रारंभ होकर बिहिया चैरास्ता पर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तیاں लेकर भरत तिवारी के परिवार को न्याय दो, दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करो जैसे नारे लगाये। इस दौरान बिहिया चैरास्ता पर कैंडल मार्च सभा में तब्दील हो गया। इसमें लोगों ने घटना में न्याय की मांग करते हुए कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और विधानसभा का घेराव किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी के विचारों और अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जवइनिया गांव के विस्थापित परिवारों के अधिकार, पुनर्वास और मूलभूत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.