आरा, मार्च 31 -- -दवा से लेकर राशन तक की दुकानें बंद, बाजार में सन्नाटा बिहिया/जगदीशपुर। निज संवाददाता बिहिया और जगदीशपुर में सेल टैक्स अधिकारियों की टीम के आने की भनक लगते ही मंगलवार को देखते-देखते पूरे बाजार के शटर गिर गए। करोड़ों रुपये का दैनिक टर्नओवर रखने वाली ये मंडियां दोपहर होते-होते वीरान हो गईं। अफरा-तफरी का आलम यह था कि जो व्यापारी सुबह दुकान खोलकर बैठे थे, वे स्टॉक रजिस्टर और कागजात संभालने की बजाय दुकानें बंद कर भूमिगत हो गए। छापेमारी की महज सूचना पर दवा, किराना, कपड़ा, मिठाई और मोबाइल गैलरी समेत सभी प्रमुख प्रतिष्ठान बंद रहे। बिहिया में मंगलवार की आंशिक बंदी के बावजूद जो दुकानें खुली थीं वे भी टैक्स टीम के डर से बंद कर दी गईं। दुकानों के अचानक बंद होने से आम नागरिकों को रोजमर्रा की वस्तुओं और जीवन रक्षक दवाओं के लिए भटकना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.