आरा, अप्रैल 12 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया यूनिवर्सल 10 2 पब्लिक स्कूल में रविवार को कमजोर वर्ग के निःशुल्क नामांकित विद्यार्थियों को नामांकन पर्ची के साथ मुफ्त स्कूल ड्रेस और पुस्तक सामाग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी ने की‌। कार्यक्रम में सत्र 2026-27 के लिए चयनित छात्र-छात्राओं के बीच नामांकन पर्ची का वितरण किया गया। इसमें वर्ग एक में कुल 80 नामांकित विद्यार्थियों में से 25 प्रतिशत छात्रों को निःशुल्क नामांकित किया गया। प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि इन बच्चों को भी अन्य छात्रों के समान ही उच्च स्तरीय सुविधाएं और शैक्षणिक माहौल दिया जाएगा। अपने बच्चों को नगर के प्रतिष्ठित स्कूल में मुफ्त शिक्षा, यूनिफॉर्म और किताबें मिलते देख अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। मौके पर उप प्राच...