आरा, मार्च 26 -- जगदीशपुर/बिहिया। निज संवाददाता रामनवमी पर्व को लेकर बिहिया और जगदीशपुर पुलिस ने सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की है। रामनवमी शोभायात्रा के समय हर चौक-चौराहे के साथ गांवों में भी पुलिस की तैनाती रहेगी। जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल व बिहिया थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के कई अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो रामनवमी के दिन अपने निर्धारित जगहों पर पुलिस जवानों के साथ ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। थानाध्यक्षों की नेतृत्व में गुरुवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी तादाद में पुलिस जवान और अधिकारी शामिल थे। जगदीशपुर थाना से शुरू होकर कोतवाली, किला मैदान,चौक, झांझरिया पोखरा, ब्लॉक रोड और बिहिया में बरतर, सब्जी मंडी, राजा बाजार चौक, कटेया रोड के अलावा पूरे प्रखंड तक गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...