आरा, मार्च 2 -- बिहिया। निज संवाददाता अंचल कार्यालय में सोमवार को सीओ रचना कुमारी की अध्यक्षता में जन सुनवाई आयोजित की गई। इसमें भूमि और रास्ते से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया गया, जिससे स्थानीय निवासियों में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। जनता दरबार में कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से विशेष रूप से रास्ते से जुड़े पांच मामलों को मौके पर ही दोनों पक्षों की बात सुनकर सुलझा दिया गया। सीओ रचना कुमारी ने स्पष्ट किया कि सरकार की नीति के अनुरूप भूमि विवादों का निपटारा समयबद्ध तरीके से करना सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अदालती चक्कर न काटने पड़े। इस दौरान अंचल निरीक्षक (आरओ) राधेश्याम चौधरी सहित राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.