आरा, अप्रैल 28 -- -घंटों फंसी रही दूल्हे की गाड़ी, जगदीशपुर से ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों का छूटा साथ -जज बाजार से चौरास्ता तक रेंगती रही जिंदगानी, भीषण गर्मी से लोग हलकान ​बिहिया। निज संवाददाता शादियों के शुभ मुहूर्त और खुशियों के बीच बिहिया की सड़कों पर बदहाली का ऐसा ग्रहण लगा कि आम आदमी से लेकर खास तक त्राहि-त्राहि कर उठे। मंगलवार को बिहिया ओवरब्रिज से लेकर पेट्रोल पंप, मेला रोड और जगदीशपुर के नयका टोला में महाजाम ने पूरे इलाके को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आलम यह था कि जिस राह से दूल्हे की शहनाई गूंजनी थी, वहां घंटों बारात की गाड़ियां टस-से-मस नहीं हो सकीं। यह भी पढ़ें- सड़क पर वाहन और दुकान से लगता है जाम प्रशासन की मुस्तैदी के दावों के बीच बिहिया चौरास्ता की सड़कों पर व्यवस्था पूरी तरह सरेंडर नजर आई। जाम का असर सिर्फ मुसाफिरों पर ही नहीं, ब...