आरा, अप्रैल 26 -- -नौ दिनों तक प्रवाहित हुई भक्ति की गंगा बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर जिले के बिहिया नगर स्थित साहेब टोला न्यू हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का रविवार को भव्य भंडारे और महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया। आध्यात्मिक ऊर्जा और लोक कल्याण की भावना से ओत-प्रोत इस महायज्ञ में न केवल बिहिया, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के लोग जुटे रहे‌। समापन पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। बैकुण्ठाचार्य जीयज्ञ के संरक्षक और प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री बैकुण्ठाचार्य जी महाराज ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- सोहसराय में माता दुर्गा महारानी की हुई प्राण प्रतिष्ठा उन्होंने कहा कि वर्तमान कलिकाल में मनुष्य मानसिक तनाव और आध्य...