बिहिया : बुद्ध की करुणा और मजदूरों के सम्मान का संगम, पंचशील के संकल्प से गूंजा परिसर
आरा, मई 2 -- -ध्वजारोहण के साथ आगाज, त्रिशरण और पंचशील पाठ से मिली शांति की सीख -10 श्रमिकों का हुआ भव्य सम्मान, गमछा और माला पहनाकर बढ़ाया गया मान जगदीशपुर, निज संवाददाता। इंसानियत को करुणा और मजदूरी को सम्मान का संदेश देने के लिए गुरुवार को बिहिया में अनूठा संगम दिखा। अवसर था बुद्ध जयंती सह श्रमिक दिवस का। पंचशील का पाठ का नेतृत्व बुद्धजीवी मंच के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाध्यापक रामेश्वर सिंह ने किया। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि आज के दौर में बढ़ती नफरत को सिर्फ बुद्ध की करुणा ही काट सकती है। जज बाजार स्थित राधाकृष्ण गेस्ट हाउस में बुद्धजीवी मंच ने न केवल तथागत के विचारों को याद किया, बल्कि समाज के असली नायकों यानी श्रमिकों को मंच पर बुलाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान जब 10 श्रमिकों को माला और गमछा देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.