आरा, जनवरी 4 -- बिहिया। निज संवाददाता ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहिया सीओ रचना कुमारी की ओर से बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था की शुरुआत कर दी गई है। अंचल क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलाई गई। शाम होते ही बाजार और चौक-चौराहों पर अलाव के आसपास दुकानदारों, ठेला-खोमचा संचालकों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी बढ़ती देखी गई। कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं के बीच अलाव लोगों के लिए राहत का साधन बनी रही। सीओ ने बताया कि ठंड को देखते हुए कटेया, बगही, दोधरा, तेधरा में अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर शाम के समय लकड़ी उपलब्ध कराई जा रही है और अलाव जलवाई जा रही है। आने वाले दिनों में भी अलाव जलाने की व्यवस्था जारी रखी जाएगी, ताकि आम लोगों को ठंड से बचाव में सुविधा मिल सके। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.