मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- Bihar STF: बिहार में अपराध की कमर तोड़ने के लिए बिहार एसटीएफ के आर्म्स सेल ने एक अभियान छेड़ा है। एसटीएफ ने पूरे राज्य में सक्रिय 250 बड़े आर्म्स सप्लायर और तस्करों की एक सूची तैयार की है, जिसमें अकेले तिरहुत प्रक्षेत्र के 10 कुख्यात हथियार तस्कर शामिल हैं। इस मुहिम का उद्देश्य बिहार में पैर पसार चुके अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। बिहार एसटीएफ के डीआईजी संजय कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में उन मजदूरों पर विशेष नजर रखी जा रही है जो अवैध मिनी गन फैक्ट्रियों में हथियार बनाने का काम करते हैं। एसटीएफ की पैनी नजर एसटीएफ का मानना है कि राज्य में होने वाले 90 फीसदी अपराधों में स्थानीय स्तर पर बनी 'देसी पिस्टल' का इस्तेमाल होता है। जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि अपराधी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.