नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- पटना पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स के साथ संयुक्त कार्रवाई में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की अहले सुबह एनकाउंटर में पुलिस टीम ने तीन अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया जिनमें दो शूटर के साथ उनका बॉस भी मारा गया। पटना एसएसपी ने कहा है कि कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। अपराधियों की ओर से 24 राउंड गोलियां चलाई गई। उनकी गोली से मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार घायल गए। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने तीनों को गोली मार दी। मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, बबलू कुमार और सूरज उर्फ राजा शर्मा के रूप में की गयी है। तीनों ने मिलकर मनेर के ब्यापुर गांव निवासी संजीत कुमार को दुर्गा पूजा के दौरान मार डाला था। 19 अक्तूबर को महाअष्टमी की रात को पैक्स अध्यक्ष ...