नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- इंतजार खत्म हो गया है। मास्टर साहब बनने का सपना देख रहे बिहार के लाखों उम्मीदवारों के लिए आज की सबसे बड़ी खबर यही है। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी STET 2026 का कार्यक्रम आखिरकार सामने आ गया है। किताबें उठा लीजिए। पहला पेपर 25 अक्टूबर को है और बीच में दस दिन भी नहीं बचे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इस बार परीक्षा को अलग-अलग चरणों में कराएगी। शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी और आखिरी पेपर 20 नवंबर 2026 को होगा। पूरा कार्यक्रम 27 दिनों का है। यानी हर उम्मीदवार को अपनी तारीख और शिफ्ट अलग से देखनी पड़ेगी।18 अक्टूबर से मिलेगा एडमिट कार्ड सबसे जरूरी बात यह है कि एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर से डाउनलोड के लिए खुल जाएगा। यानी अब बस दो दिन का इंतजार है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल से हॉल टिकट निकाल सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र क...