पटना, फरवरी 23 -- बिहार में शराबबंदी कानून को हटाने की मांग तेज हो गई है। विपक्ष के साथ ही अब सत्ताधारी दलों के नेता भी शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए इसकी समीक्षा करने की मांग कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के विधायक माधव आनंद ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की वजह से हमें (राज्य को) नुकसान हो रहा है। वे सदन में भी यह मांग रख चुके हैं। वहीं, पिछले सप्ताह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विनय बिहारी ने भी सदन में शराबबंदी को खत्म करने की मांग अपनी ही सरकार से की थी। मधुबनी सीट से रालोमो के विधायक माधव आनंद ने सोमवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.