पटना, अक्टूबर 20 -- बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान से पहले जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार नीरज कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद नीरज कुमार को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीरज कुमार चर्चित पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हृदय संबंधी परेशानी होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, नीरज कुमार को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की देर शाम नीरज कुमार का स्वास्थ्य बिगड़ा और उन्हें सीने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार नीरज कुमार के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। यह भी पढ़ें- मुंबई में लगातार ऐसा हो...