हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 1 -- अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बिहार विधान परिषद का चुनाव लड़ने जा रही है। आप ने बिहार की 4 एमएलसी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। पटना स्नातक सीट से हिमांशु पटेल को टिकट दिया गया है। वहीं, दरभंगा शिक्षक सीट से शंभूनाथ ठाकुर आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, तिरहुत स्नातक सीट से ऋषि अग्रवाल और कोसी स्नातक सीट से वकील मैथ्यू देव को AAP ने उम्मीदवार बनाया है। AAP के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने गुरुवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शेष चार सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों की जल्द घोषणा करेगी। उन्होंने निर्वाचन आयोग से एमएलसी चुनाव की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र विधान परिषद चुनाव की पूरी प्रक्र...