पटना, सितम्बर 3 -- बिहार विधान परिषद की 8 एमएलसी सीटों पर होने वाले चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी सबसे पहले कैंडिडेट उतारेगी। पीके फिलहाल शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की इन सीटों पर कैंडिडेट चयन में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि सारण और तिरहुत में जन सुराज के टिकट लगभग फाइनल हो चुके हैं। पटना, कोसी, दरभंगा में भी जल्द ही उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा। प्रशांत किशोर अगले 3-4 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने की बात कह रहे हैं। उनके मुताबिक जन सुराज सभी एमएलसी सीटों पर चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची एक साथ जारी करेगी। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों का कार्यकाल नवंबर 2026 में खत्म हो रहा है, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा इसी महीने संभव है। प्रशांत किशोर ने बुधवार को मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में जन सुराज के पदा...