पटना, अक्टूबर 18 -- बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने जन सुराज पार्टी पर बड़ा इल्जाम लगाया है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि बिहार विधान परिषद चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांट रही है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें जन सुराज पार्टी के प्रचार सामग्री के साथ नोटों के बंडल की तस्वीर है। इसमें प्रशांत किशोर की भी तस्वीर नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर जन सुराज की प्रचार सामग्री में लिपटे 500 रुपये के नोटों के एक बंडल की एक और तस्वीर में तिरहुत शिक्षक सीट से प्रत्याशी श्याम नंदन यादव की तस्वीर भी नजर आ रही है। इन्हीं वायरल तस्वीरों को लेकर बीजेपी ने प्रशांत किशोर की पार्टी पर विधान परिषद चुनाव में धनबल के इस्तेमाल का...