बिहार MLC चुनाव को लेकर हलचल तेज, नीतीश ने 8 सीटों पर जीत का दिया मंत्र; NDA नेताओं ने भी की माथापच्ची
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 1 -- बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी पार्टियां इस चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाने में जुटी हैं। इसी क्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं को जीत का मंत्र दिया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं से कहा कि सभी आठ सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी घटक दल एक साथ चुनाव अभियान चलाएं। इसके पहले उन्होंने बुधवार को सर्कुलर रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पार्टी नेताओं से विधान परिषद् की आठ सीटों पर हो रहे स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की जानकारी ली। उन्हें जरूरी निर्देश दिए। नीतीश ने कहा कि बिहार के लोगों ने पिछले दो दशकों में बिहार को बदलते देखा है। हमलोगों का काम ही हमारी पूंजी है। लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.