प्रधान संवाददाता, अक्टूबर 25 -- पटना, प्रधान संवाददाता। पटना स्नातक एचं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। स्नातक के लिए 14 मतगणना टेबल तथा पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सात मतगणना टेबल निर्धारित किए गए हैं। दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है। शनिवार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटना में स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा आगामी 27 अक्तूबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी तंत्र का जायजा लिया। साथ ही, मतगणना के दिन आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्र...