बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, राजद ने पटना, दरभंगा में भाजपा से सीटें छीनी
पटना, अक्टूबर 29 -- बिहार विधान परिषद चुनाव में लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से दो सीटें छीन ली। पटना और दरभंगा में राजद उम्मीदवारों ने दो सिटिंग एमएलसी को हराया। पटना शिक्षक सीट पर लगातार पांच बार के एमएलसी नवल किशोर यादव को राजद के संजीव सिंह ने हराकर भाजपा का किला ध्वस्त कर दिया। वहीं, गुरुवार को जारी हुए दरभंगा स्नातक सीट के नतीजे में भी राजद ने उलटफेर करते हुए भाजपा को हरा दिया। राजद उम्मीदवार अनिल झा ने हारते-हारते आखिरी राउंड में जीत दर्ज कर ली और भाजपा प्रत्याशी एवं सिटिंग एमएलसी सर्वेश कुमार को हरा दिया। एमएलसी चुनाव में दो सीटें जीतने के बाद आरजेडी ने एक बार फिर बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई है। बिहार विधान परिषद की जिन 8 सीटों पर चुनाव हुआ है, उनमें से एक पर भी आरजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.