पटना, अक्टूबर 15 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधान परिषद चुनाव के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। पटना शिक्षक सीट के लिए काउंटिंग सेंटर पर सात टेबल पर वोटों की गिनती होगी। वहीं, बाकी सभी सीटों के वोट 14 टेबल पर गिने जाएंगे। एमएलसी चुनाव की मतगणना चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर के निर्देशन में की जाएगी। मतगणना कक्ष में हर टेबल पर पर्यवेक्षक और दो सहायक तैनात रहेंगे। हर कक्ष में के प्रभारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) होंगे। विधान परिषद चुनाव की सभी सीटों की मतगणना संबंधित प्रमंडलीय मुख्यालयों में होगी। गुरुवार को पटना में निर्वाचन विभाग के सभागार में एमएलसी चुनाव को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर अशोक प्रियदर्शी ने प्रशिक्षण ...