बिहार MLC चुनाव: कोलकाता में छप रहा बैलट पेपर, नाम के सामने कैंडिडेट का फोटो भी होगा
पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है। 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में बैलट पेपर से मतदान कराया जाएगा। मतपत्रों (बैलट पेपर) की छपाई कोलकाता की प्रसिद्ध सरस्वती प्रेस में कराई जा रही है। बैलट पेपर पर उम्मीदवारों के नाम के आगे उनके फोटो भी होंगे। चुनाव आयोग ने फोटो के लिए गाइडलाइन भी निर्धारित की है। चुनाव आयोग के अनुसार, मतपत्रों पर लगी प्रत्याशियों की तस्वीर साधारण कपड़ों में होनी चाहिए। कैंडिडेट की किसी तरह की वर्दी में फोटो की अनुमति नहीं होगी। टोपी, हैट या फिर काले रंग का चश्मा लगाने वाले फोटो भी मान्य नहीं हैं। बिहार के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.