पटना, जून 1 -- Bihar MLC Elections: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के चुनाव और उप-चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 9 सीटों पर कैंडिडेट उतारेगा, जबकि 1 सीट विपक्ष के हिस्से में जा सकती है। एमएलसी की 9 सीटों पर 6 साल के टर्म के लिए द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं, जबकि पूर्व सीएम नीतीश कुमार की छोड़ी गई 1 सीट पर 4 साल के बचे कार्यकाल के लिए उप-चुनाव होना है। नामांकन 1 जून यानी आज से शुरू हो गया है और अगले सोमवार 8 जून को पर्चा भरने का काम बंद हो जाएगा। अगर कैंडिडेट 10 ही रहे तो सभी निर्विरोध जीत जाएंगे, नहीं तो 18 जून को मतदान और शाम में गिनती के साथ नतीजे भी आएंगे। खाली 10 सीटों में 5 जेडीयू, 2-2 भाजपा और राजद और 1 सीट कांग्रेस के पास थी। जिन नेताओं की खाली की गई या कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही सीटों को भरने के ...