नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Bihar Home Guard BPSSC Adhinayak Lipik Exam : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जवानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक के पदों पर भर्ती के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब तैयारी को अंतिम रूप देने का वक्त आ गया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यह परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी और कड़े सुरक्षा घेरे में आयोजित की जाएगी।परीक्षा का समय और शेड्यूल आयोग ने स्पष्ट किया है कि अधिनायक लिपिक पद के लिए होने वाली यह लिखित परीक्...