हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 19 -- तीन लाख के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम के बुधवार को मुंगेर में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने बिहार के पूरी तरह नक्सल मुक्त होने का दावा किया है। पुलिस मुख्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी घोषणा की है। सुरेश कोड़ा मुंगेर इलाके में सक्रिय अंतिम हथियारबंद नक्सल दस्ते का नेतृत्व कर रहा था। अब कोई भी हथियारबंद नक्सल दस्ता बिहार में शेष नहीं बचा है। 2012 में राज्य के 22 जिले नक्सल प्रभावित हुआ करते थे। आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली सुरेश कोड़ा स्पेशल एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य है और पिछले 25 वर्षों से फरार था। पिछले साल एसटीएफ की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में वह बाल-बाल बचा और भागने में सफल रहा था। उसके विरुद्ध मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई जिला के विभिन्न थानों में कुल 60 नक्सल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.