पटना, अप्रैल 26 -- बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की राज्यस्तरीय कोर कमेटी की बैठक आईएमए हॉल में हुई। बैठक में कई विषयों पर विमर्श किया गया। इसमें संघ से बिना पूर्व वार्ता किये सरकार द्वारा जबरन निजी प्रैक्टिस को बंद करने के निर्णय को स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया गया। संघ की ओर से ऐच्छिक व गृह जिला पोस्टिंग, चिकित्सकों के लिए आवास की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, लीव रिजर्व पोस्ट की स्वीकृति और पर्याप्त मानव बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई। विचार किए बिना केवल बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर वेतन अवरुद्ध करने के निर्णय का विरोध किया गया। इस संबंध में संघ की राज्यस्तरीय जनरल बॉडी की बैठक सह सम्मेलन 17 मई को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.