बिहार स्वास्थ्य विभाग के 349.19 करोड़ पर ग्रहण, इस वजह से नेशनल हेल्थ मिशन ने लगाई रोक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के 349.19 करोड़ रुपये अटक गए हैं। यह राशि नेशनल हेल्थ मिशन से बिहार स्वास्थ्य विभाग को मिलनी थी। लेकिन, लक्ष्य पूरा नहीं होने से यह राशि नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य विभाग में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा जैसे कार्यक्रम लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को 31 अक्तूबर तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।सांस कार्यक्रम सभी जिलों में लक्ष्य से पीछे विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, श्वास की बीमारी रोकने के लिए शुरू हुआ सांस कार्यक्रम भी सभी जिलों में लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। विभाग ने सूबे के सभी जिलों को हर हाल में 31 अक्तूबर तक सांस अभियान शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसमें कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.