मुंगेर, अप्रैल 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। लखीसराय में आयोजित बिहार स्टेट सीनियर विमेंस फुटबॉल चैंपियनशिप में मुंगेर की बेटियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के अपने पहले रोमांचक मुकाबले में मुंगेर इलेवन की टीम ने पूर्वी चंपारण को 2-0 से शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच की शुरुआत से ही मुंगेर की खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया। निर्धारित समय के भीतर सुरुचि कुमारी और लाडली कुमारी ने एक-एक गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की। मुंगेर की कोमल कुमारी को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए टूर्नामेंट कमेटी की ओर से 'बेस्ट-22' के पुरस्कार से नवाजा गया। खेल प्रवक्ता महमूद आलम ने बताया कि टीम का अगला मुकाबला अब प्री-क्वार्टर फाइनल में हाजीपुर के साथ होगा।खेल प्रेमियों में हर्ष की लहरःइस उपलब्धि पर मुंगेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.