खगडि़या, मार्च 7 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। शहर के इंडोर स्टेडियम में सात मार्च से बिहार स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन सात मार्च से शुरू होगा। इसकी जानकारी देते हुए खगड़िया जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ एच प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन एसपी राकेश कुमार करेंगे। इस दौरान खेल पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहत्र्ता प्रवीण कुमार बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के सेके्रटरी जेनरल के एन जायसवाल भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन एवं खगड़िया जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला सचिव डॉ एच प्रसाद ने बताया कि 35 प्लस, 40 प्लस, 45 प्लस, 50 प्लस, 55 प्लस, 60 प्लस, 65 प्लस, 70 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.