मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता परमानंद सिन्हा उर्फ बमबम भैया अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग में बिहार स्टेट टी-20 क्रिकेट एकेडमी किड्स ने गुरुवार को रोमांचक जीत दर्ज की। एकेडमी किड्स ने स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर को 16 रन से हराया। मैच शुभंकरपुर स्थित आईसीए मैदान पर खेला गया। बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाने वाले उमंग को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 21 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी लिए।पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार स्टेट टी-20 क्रिकेट एकेडमी किड्स की टीम 27 ओवर में 149 रन पर ऑल आउट हो गई। निर्धारित 30 ओवर का यह मुकाबला था। यह भी पढ़ें- बिहार स्टेट टी-20 क्रिकेट एकेडमी किड्स की जीत टीम की ओर से युवराज ने 47 रन की शानदार पारी खेली। उमंग ने 21 और जिज्ञासु ने 10 रन का योगदान दिया। स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनिय...