पूर्णिया, मई 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया एक बार फिर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए तैयार है। शहर में करीब 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बिहार जूनियर अंडर 17 एवं अंडर 19 स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ 17 मई को महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता का आयोजन बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला बैडमिंटन संघ पूर्णिया द्वारा कराया जा रहा है। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव सह संयोजक बैडमिंटन एसोसिएशन पूर्णिया के असहर सबा वसीम ने बताया कि जूनियर वर्ग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लड़के एवं लड़कियों के अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग में एकल, युगल एवं मिक्सड डबल के मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्यभर से लगभग 150 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिससे प्रतिय...