बिहार स्टेट ओलंपिक गेम्स के लिए जिले के चार खिलाड़ी चयनित
सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रही बिहार स्टेट ओलंपिक गेम्स-2026 के लिए सीतामढ़ी जिले के चार एथलीटों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन की खबर मिलते ही जिले के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने इसे जिले के लिए गौरव की उपलब्धि बताया है। बिहार स्टेट ओलंपिक गेम्स का आयोजन पांच से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। प्रतियोगिता की शुरुआत 16 अगस्त से राज्यव्यापी मशाल यात्रा के साथ होगी। राज्यभर के हजारों खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बिहार टीम का चयन भी किया जाएगा। जिले से चयनित खिलाड़ियों में त्रिलोक कुमार पुरुष वर्ग के 5000 एवं 10000 मीटर दौड़, आशुतोष कुमार सिंह पुरुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.