बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में अब पूरे 4 लाख तक लोन मिलेगा, सम्राट सरकार ने 10 दिन में पलटा फैसला
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 29 -- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब छात्र-छात्राओं को पहले की तरह पूरे 4 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त एजुकेशन लोन मिलेगा। राज्य सरकार ने महज 10 दिनों के भीतर अपना फैसला पलट दिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार, 29 अगस्त को इस संबंध में नई अधिसूचना जारी की है। विभाग ने 19 अगस्त का आदेश निरस्त कर दिया है, जिसमें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 2 लाख रुपये तक ही शिक्षा ऋण दिए जाने की बात कही गई थी। लोन की राशि कम किए जाने को मुद्दा बनाकर विपक्ष ने भी सम्राट सरकार को घेरा था। अब सरकार ने इस लिमिट को दो लाख से बढ़ाकर फिर से 4 लाख कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन के हवाले से शनिवार को नई अधिसूचना जारी हुई। इसमें कहा गया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.