नई दिल्ली, अगस्त 3 -- बिहार, मध्य प्रदेश से गुजरात तक तीन भाजपा/एनडीए शासित राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बिहार और मध्य प्रदेश में जहां करारा झटका लगा है तो सबसे बड़े गढ़ गुजरात से आई एक खुशखबरी ने उसके गम को कुछ कम जरूर किया होगा। कांग्रेस के साथ हुए सीधे मुकाबले में भाजपा ने 30 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है।बिहार में बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने दिया झटका भाजपा को सबसे बड़ा झटका बिहार के बांकीपुर सीट पर लगा, जहां जन सुराज पार्टी के संस्थापक और अब तक दूसरों को चुनाव जितवाने के लिए चर्चित रहे प्रशांत किशोर ने पहली बार अपने सिर पर भी जीत का सेहरा बंधवा लिया। भाजपा के लिए यह हार इसलिए भी ज्यादा चुभने वाली है क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन की सीट थी। राज्यसभा चु...