बिहार से बर्फीले हिमालय का दीदार, मौसम साफ होने पर किशनगंज से दिखी कंचनजंघा चोटी
ठाकुरगंज (किशनगंज), नवम्बर 10 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज से हिमालय की बर्फीली चोटियों का अद्भुत नजारा दिखा। कई दिनों तक बादलों और धुंध में छिपी रहीं पर्वत शृंखलाएं आसमान साफ होते ही साफ नजर आने लगीं। सोमवार सुबह की सुनहरी धूप में कंचनजंघा की बर्फ से ढकी चोटियां चमक उठीं। यह विहंगम दृश्य देखकर स्थानीय लोग और रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्री भी ठिठककर इसे निहारते रहे। कंचनजंघा भारत की सबसे ऊंची और दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी है। यह सिक्किम राज्य में नेपाल की सीमा पर स्थित है। बिहार के ठाकुरगंज से मौसम साफ होने पर कई बार कंचनजंघा का नजारा दिख जाता है। ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से दिखाई देने वाला यह दृश्य यहां की प्राकृतिक संपन्नता का खास परिचय देता है। एक ओर रेल की पटरियां और स्टेशन परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.