नई दिल्ली, मई 2 -- IMD Weather Updates: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान भारत के लगभग सभी हिस्सों यानी कि उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, पूर्व, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में 2-5 मई, हिमाचल और उत्तराखंड में 3-7 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 7 मई तक, जबकि उत्तर प्रदेश में 4-7 मई के दौरान गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर में 3 मई, हिमाचल प्रदेश में 3-4 मई और उत्तराखंड में 4-5 मई को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.