नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। इससे ठीक पहल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की राजनीति में जनसांख्यिकी और तुष्टिकरण को लेकर तीखा हमला बोला है। बागडोगरा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए सरमा ने ध्रुवीकरण के आरोपों को खारिज किया और ममता बनर्जी सरकार पर बांग्लादेशी मुस्लिमों के प्रति नरम रुख रखने का आरोप लगाया। सरमा ने कहा कि वे हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं करते, बल्कि उनका विरोध केवल बांग्लादेशी मुस्लिमों से है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की लगभग 27% मुस्लिम आबादी में से अधिकांश बांग्लादेशी मुस्लिम हैं, जो तृणमूल कांग्रेस (TMC) का आधार हैं। सरमा ने कहा, "ममता बनर्जी पूरी तरह से बांग्लादेशी मुस्लिमों के पक्ष में हैं। बंगाल, असम और बिहार में अगले 20 सा...