गिरडीह, मार्च 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बिहार से बंगाल के लिए जा रहे मवेशियों से भरे एक कंटेनर को पकड़ा गया है। नेशनल हाईवे के हरिहर धाम बायपास के निकट सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कंटेनर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कंटेनर में लदे 38 मवेशियों को पुलिस ने बरामद कर गोशाला भेज दिया है। कंटेनर में क्रूरतापूर्वक मवेशियों को ले जाया जा रहा था। क्रूरता की हद पार करते हुए मवेशियों को ले जाया जा रहा था। मवेशियों के पूंछ तक बंधे हुए थे। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि कंटेनर में 38 की संख्या में मवेशी लदा हुआ था। मवेशियों को बरामद कर गोशाला भेज दिया गया है जबकि कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। बताया जाता है कि मवेशियों को बिहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.