नैनीताल, मार्च 10 -- बिहार से फ्लाइट पकड़कर मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे शातिर 'चादर गैंग' के मंसूबों पर 1025 किलोमीटर दूर बैठी उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने पानी फेर दिया। किसी फिल्मी थ्रिलर की तरह चले इस ऑपरेशन में हल्द्वानी के एक सिपाही की मुखबिरी काम कर गई और 20 कुख्यात चोरों को वारदात से ठीक पहले सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इंदौर के एक होटल में छिपे ये बदमाश कुख्यात 'चादर गैंग' से बताए जा रहे हैं। इंदौर पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए नैनीताल पुलिस से मिली मदद को सराहा है। इस पूरे ऑपरेशन की नींव हल्द्वानी में पड़ी। नैनीताल पुलिस के मोतिहारी चम्पारण बिहार निवासी एक मुखबिर ने एसओजी में पूर्व तैनात रहे एक सिपाही को सूचना दी कि बिहार से 20 बदमाशों का गिरोह इंदौर जाकर वहां के एक होटल में ठहरा है और शहर में बड़ी वारदात करने की फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.