सोमनाथ सत्योम, सितम्बर 13 -- सोमनाथ सत्योम, हिन्दुस्तान संवाददाता, मुजफ्फरपुर। रोजगार और शिक्षा के अवसरों के विस्तार के साथ अब बिहार से पलायन करने वालों का रुझान भी बदल रहा है। कुछ दशक पहले तक उत्तर बिहार से कोलकाता, सिलीगुड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर जाने वाले रेल यात्रियों की संख्या अधिक होती थी। लेकिन, अब तस्वीर बदल गई है। बिहार से पलायन करने वालों के लिए अब पसंदीदा शहर दिल्ली है। समस्तीपुर रेलमंडल की ओर से जारी शीर्ष दस स्टेशनों के यात्रियों के आंकड़े दर्शाते हैं कि इस साल के शुरुआती सात माह में यहां से ट्रेनों से यात्रा करने वालों में से 40 फीसदी दिल्ली गए। हावड़ा जाने वाले यात्री महज 10 फीसदी रहे। रेलवे के आंकड़े के मुताबिक जनवरी से जुलाई 2026 के बीच उत्तर बिहार से चार करोड़ से अधिक लोगों ने रेलयात्रा की। इनमें औसतन 40 फीसदी य...