नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा। जिले में सोमवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर दो स्लीपर बसें समेत नौ वाहन जब्त किए गए। वहीं, लगभग 30 वाहनों के चालान काटे गए। पैसेंजर टैक्स अधिकारी राजेश मोहन ने बताया कि अधिक सवारी ढोने, परमिट शर्त के उल्लंघन और टैक्स बकाये के कारण बिहार से दिल्ली की तरफ जा रही दो एसी स्लीपर बसों को सेक्टर-37 के पास जब्त किया गया। बसों को मोरना स्थित नोएडा डिपो में खड़ा कराया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक कनौजिया ने बताया कि खनन में इस्तेमाल हो रहे सात वाहनों को भी जब्त किया गया। वहीं अन्य नियमों के उल्लंघन पर 30 वाहनों के चालान किए गए। इनमें बिना सीट बेल्ट कार चलाना, बिना हेलमेट और मोबाइल फोन पर बात करते हुए दोपहिया वाहन चलाने समेत अन्य नियमों का उल्लंघन शामिल है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.