पटना, अप्रैल 27 -- बिहार कैडर के दो आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों को राज्य सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है। IAS अनुपम कुमार और बंदना प्रेयषी को सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली भेजा गया है। अनुपम कुमार को केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, बंदना प्रेयषी केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय में संयुक्त सचिव उर्वरक बनाई गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन्हें विरमित (रिलीव) करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अनुपम कुमार बिहार सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव थे। वहीं, बंदना प्रेयषी समाज कल्याण विभाग में सचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं। अब दोनों अधिकारियों को केंद्र सरकार में नई पोस्टिंग दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे 1 मई से नया पदभार संभालेंगे। अनुपम एवं बंदना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.