प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। बिहार से पैदल चलकर खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं का उड़ैयाडीह पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान उड़ैयाडीह में दर्शन-पूजन और आरती की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनकी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उड़ैयाडीह के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह, सचिन, मोहित गौड़ आदि ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने बताया कि खाटू श्याम के दर्शन के लिए वे पैदल यात्रा पर निकले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...