बिहार से कानपुर लौट रहे दो युवक सड़क हादसे में गंभीर घायल
बस्ती, जून 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बिहार से कानपुर अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारिस अली (30) पुत्र एजाज रसूल निवासी ककुअन, थाना बिल्हौर, जनपद कानपुर नगर अपने साले ताजदार पुत्र अबरार निवासी थाड़ा मऊ, थाना बिल्हौर के साथ बिना नंबर की मोटरसाइकिल से कानपुर जा रहे थे। मंगलवार रात करीब 1:45 बजे महाराजगंज कस्बे में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.