बिहार से आकर KCR ने निजाम की संपत्ति लूट ली; रेवंत रेड्डी के बयान पर हंगामा, BJP भी भड़की
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- तेलंगाना विधानसभा में बुधवार को तब हंगामा मच गया जब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के. चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया कि वे बिहार से तेलंगाना को लूटने के लिए आए थे। जमीन रिकॉर्ड और सेक्शन 22-A के तहत आने वाली संपत्तियों पर बहस के दौरान रेवंत रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार के समय बड़े पैमाने पर जमीन हड़पने की घटना होने की बात कही। इस दौरान केसीआर और उनके परिवार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने निजाम के जमाने से बची हुई संपत्ति को लूटने की कोशिश की थी। रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में कहा, "वे किस गांव से हैं? वे बिहार से तेलंगाना को लूटने आए थे। निजाम सरकार ने 225 साल तक शासन किया और सब कुछ यहीं छोड़ दिया। निजाम सरकार जो कुछ भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.