धनबाद, मार्च 13 -- बिहार से धनबाद पहुंची बुंदेला बस से 14 सौ किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी बरामद किया गया है। गुप्त सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर गुरुवार की अलसुबह तीन बजे बस स्टैंड में छापेमारी की गई। पुलिस टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने दबिश दी। बुंदेला बस से 14 सौ किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी (छह टीन) बरामद किया गया। मौके पर ही स्टार्च टेस्ट किया गया, जिसमें पनीर और घी के नकली होने की पुष्टि हुई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी नकली खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया है। बस (बीआर 21पी 3632) को जब्त कर थाने को सौंप दिया गया, जबकि बस के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में बताया कि सभी पनीर पटना व बख्तियारपुर से धनबाद जिले में लग्न के समय एवं त्योहारों के अवसर पर खपाने के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.